नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र और केतु सिंह राशि में। सूर्य कन्या राशि में। मंगल और बुध तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि और चंद्रमा मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल- मेष राशि- अनाप-शनाप खर्च होंगे। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा। वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन डर से और भय से परेशान रहेगा। संतान और प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें। यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार घर पर बुरी नजर लगने पर मिलते हैं ये 5 संकेत मिथुन राशि- उच्चाधिकारियों के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना प...