नई दिल्ली, मार्च 19 -- ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि के गोचर में और शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल- मेष राशि- सारी विषम परिस्थितियों के बाद भी जीवन आनंदित रहेगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी चल रही है। व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग है। काली जी को प्रणाम करते रहें। यह भी पढ़ें- सेनापति मंगल बदलेंगे राशि, 3 अप्रैल से इन 3 राशियों का करेंगे खूब कल्याण वृषभ राशि- परेशानी बनी रहेगी लेकिन आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। व्यवसाय में कोई ऑप्शन होने के कारण मन परेशान है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम...