नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Today Panchang 6 November 2025, Aaj ka Panchang: आज 6 नवंबर 2025, गुरुवार से मार्गशीर्ष महीना प्रारंभ हो चुका है। हिंदू पंचांग का यह नौवां महीना होता है, जिसे अगहन भी कहा जाता है। इसे भगवान श्रीकृष्ण का महीना माना जाता है। मान्यता है कि इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह माह ध्यान, जप व तप के लिए उत्तम माना गया है। देखें आज 6 नवंबर 2025, गुरुवार का विस्तृत पंचांग। पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 06 नवंबर गुरुवार, शक संवत्: 15 कार्तिक (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 21 कार्तिक मास प्रविष्टे 2082 इस्लाम: 14 जमादिउल्लावल, 1447, विक्रमी संवत्: मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा तिथि दोपहर 02.55 मिनट तक पश्चात द्वितीया तिथि, कृतिका नक्षत्र रात्रि 03.28 मिनट तक पश्चात रोहिणी नक्षत्र, कौलव करण,...