आगरा, अक्टूबर 10 -- महिलाओं के अखंड सौभाग्य का पर्व करवाचौथ आज शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर सुहागिन महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनका उत्साह देखते ही बन रहा है। खरीदारी को निकली महिलाओं की भीड़ से बजार गुलजार हो गए हैं। सबसे अधिक भीड़ सौंदर्य प्रसाधन एवं ब्यूटी पार्लर पर उमड़ी। हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। करवा चौथ पर्व पर अपने साजन के लिए सजने को सजनियां गुरुवार को ब्यूटी पार्लरों पर पहुंची। सुबह से ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए भीड़ रही। इसके अलावा चूड़ी विक्रेता, सौंदर्य प्रसाधन विक्रेताओं एवं कपड़ा कारोबारियों की दुकानों पर भी महिलाओं ने खरीददारी की। सबसे अधिक भीड़ चूड़ी विक्रेताओं एवं ब्यूटी पार्लरों पर दिखाई दी। सजना के लिए संवरने के लिए सजनियों ने मेकअप, स्क्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.