हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी। ऊर्जा निगम आज शुक्रवार को कमलुवागांजा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती करेगा। ऊर्जा निगम के अनुसार गर्मियों की तैयारी के लिए बिजलीघर में 33 केवी सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) की क्षमता वृद्धि करने से शटडाउन प्रस्तावित है। साथ ही ऊंचापुल में नहर कवरिंग को लाइन और पोल हटाए जाने हैं। इसके लिए सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे बिजलीघर के लामाचौड़, खीमपुर, कठघरिया, मुखानी, हरिनगर, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ईई बेगराज सिंह ने बताया कि प्रस्तावित कटौती की जानकारी उपभोक्ताओं को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.