लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यदि गृहकर में 10 फीसदी की छूट चाहते हैं तो रविवार और सोमवार को मौका है। इसके बाद अवसर नहीं मिलेगा। अंतिम समय पर गृहकर जमा करने वालों की भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने रविवार को भी जोनल कार्यालय खोले रखने का निर्णय लिया है। नगर निगम लखनऊ ने भवन स्वामियों को गृहकर पर दी जा रही 10 प्रतिशत की विशेष छूट की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की है। इसका लाभ उठाने के लिए अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं। अनुमान है कि इन अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में भवनस्वामी गृहकर का भुगतान करेंगे। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी जोनल कार्यालयों और कैश काउंटरों को रविवार को सुबह 10 से शाम 5:00 बजे तक खुले रखने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस छूट योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि शहर के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.