गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर। रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कार्य को लेकर गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र खोराबार के सूबा बाजार फीडर, रुस्तमपुर के राजीव नगर व भरवलिया फीडर, राप्तीनगर के पत्रकारपुरम, दूरदर्शन और राप्तीनगर फेज तीन फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी। साथ ही बक्शीपुर उपकेंद्र से पोषित कैलाश अपार्टमेंट पुर्दिलपुर एवं बबीना होटल के पास के क्षेत्र तथा सूरजकुंड से पोषित दुर्गाबाड़ी व आशीर्वाद मॉल के पीछे के क्षेत्र में जर्जर तार बदलने का कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर इन क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.