नई दिल्ली, मार्च 8 -- Maiyan Samman Yojana: महिला दिवस पर झारखंड की महिलाओं को उनके खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की राशि मिलने लगेगी। त्रुटियों को दूर कर लिया गया है और एक साथ जनवरी और फरवरी दो माह की राशि 5000 रुपये स्थानांतरित की जाएगी। 38.44 लाख महिला लाभुकों के खाते में शनिवार शाम से राशि स्थानांतरित होने लगेगी। ये ऐसी महिला लाभुक हैं, जिनका बैंक खाते से आधार लिंक का काम पूरा हो चुका है। महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को 24 में से 11 जिलों में स्थित ट्रेजरी में भुगतान राशि का बिल भेज दिया गया था। शुक्रवार तक अन्य 13 जिलों में भी भेज दिए जाने की सूचना है। शनिवार शाम से यह राशि लाभुकों के खाते में भेजी जाएगी। बता दें कि वर्तमान में योजना अंतर्गत 58 लाख से अधिक महिला लाभुक इस योजना...