गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान जय बापू, जय भीम, जय संविधान का गोरखपुर और बस्ती मण्डल में शुभारंभ शनिवार को होगा। अभियान का शुभारंभ सांसद एवं कांग्रेस अनुसूचित विभाग अध्यक्ष तनुज पुनिया मारवाड इंटर कालेज के पास हैप्पी मैरेज हाल में दोपहर 2.30 बजे सम्मेलन को संबोधित कर करेंगे। शुक्रवार को कांग्रेस दलित जोड़ो अभियान समिति की पूर्वी जोन की बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा तय की गई। बताया गया कि सांसद तनुज पुनिया आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रो रामनरेश चौधरी एवं अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रिका भारती मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गौतम ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.