रांची, मई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची सहित झारखंड में मंगलवार को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-बारिश और वज्रपात होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिन के दौरान गर्मी कायम रह सकती है। इसके बाद मौसम बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पंजाब से लेकर बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से तक निम्न दबाव वाला एक सिस्टम बना हुआ है। यह हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार और बंगाल के क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। इसके कारण मंगलवार को आंधी-बारिश की संभावना बन रही है। कई जगह छिटपुट बारिश राजधानी समेत राज्य में सोमवार को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.