आगरा, नवम्बर 12 -- आगरा विकास मंच की ओर से विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर अहिंसा पार्क, जयपुर हाउस में निशुल्क मधुमेह जांच एवं निदान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 'जगदंबा मेडिकेयर, जयपुर हाउस' पर पोस्टर विमोचन किया गया। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर में डायबिटीज की तीनों प्रकार की जांच निशुल्क की जाएगी। इसके अलावा चयनित प्रतिभागियों को इंसुलिन लगाने की तीन मशीन निशुल्क प्रदान की जाएंगी। शिविर में डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. सुनील शर्मा डॉ. विजय कत्याल, डॉ. अरुण जैन सेवाएं देंगे। इस दौरान डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. अरुण जैन, महामंत्री सुशील जैन, कमलचंद जैन, महेंद्र जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.