बक्सर, अप्रैल 2 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैती छठ के व्रती आज भगवान भाष्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। बुधवार को व्रतियों ने खरना किया। बता दें कि बीते मंगलवार को नहाय-खाय के साथ ही चैती छठ का चारदिवसीय अनुष्ठान शुरु हो गया। बुधवार को व्रतियों ने खरना किया। विधिवत खरना का प्रसाद बनाया और ग्रहण किया। खरना का प्रसाद परिजनों और प्रियजनों के बीच भी वितरित किया गया। निर्जल उपवास रखते हुए व्रती गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। छठ को लेकर रामरेखाघाट सहित शहर के अन्य गंगा घाटों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। रोशनी सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। रामरेखाघाट पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है, इसलिए यहां प्रशासन का विशेष ध्यान है। शुक्रवार की सुबह व्रती उदीयमान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.