रामगढ़, दिसम्बर 7 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 8 दिसंबर को धरना सह घेराव कार्यक्रम रांची में आयोजित किया गया है। इसमें रामगढ़ जिला के सभी मनरेगा कर्मी शामिल होंगे। इसे लेकर झारखंड राज्य मनरेगा संघ रामगढ़ जिला इकाई सचिव कुमार विवेक ने उपायुक्त रामगढ़ को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे विस्तृत जानकारी दी। बताया कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रदेश कमेटी की ओर से मंत्री ग्रामीण विकास विभाग के आवास के समक्ष एक दिवसीय धरना सह घेराव का कार्यक्रम आहूत किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए राज्य भर से मनरेगा कर्मचारी रांची आ रहे हैं। अन्य जिलों के भांति रामगढ़ जिला के भी समस्त मनरेगा कर्मचारी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में रां...