पूर्णिया, फरवरी 25 -- पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय खंड विशेष परीक्षा 2025 में भाग लेने के लिए परीक्षा पपत्र भरने की तिथि एक दिन विस्तारित कर दी है। कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके पांडेय ने नोटिस जारी कर दिया है। जारी नोटिस में सूचित किया गया है कि स्नातक द्वितीय खण्ड विशेष परीक्षा 2025 का सत्र 2020-23, 2021-24 एवं 2022-25 के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि अंतिम रूप से एक दिन बढ़ाते हुए 25 फरवरी को विलम्ब शुल्क 200 रूपये के साथ निर्धारित की जाती है। ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने सम्बन्धित जानकारी पूर्णिया विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.