बक्सर, मार्च 8 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई है। साथ ही समूचे जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, 08 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आज प्रशासनिक स्तर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम 'सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता तथा सशक्तिकरण है। इस अवसर पर सुबह 07.30 बजे शहर के 11 नंबर लख से महदह पुल तक मिनी महिला मैराथन का आयोजन होगा। इसके बाद 8 बजे से किला मैदान बक्सर में कबड्डी, खो-खो व अन्य महिला खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। वहीं सुबह 11 बजे स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किय...