सिमडेगा, मई 24 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। लचरागढ़ स्थित आजीविका संकुल संगठन के बैंक खाते से हुए अवैध निकासी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार मामले में एक बड़ा गिरोह का हाथ है जिसके बारे में जांच की जा रही है। कोलेबिरा पुलिस ने लचरागढ़ संकुल संगठन के बैंक खाते से लगभग 62 लाख रुपए अवैध निकासी के मामले में चार आरोपियों को जेल भेजा है। पुलिस ने रांची पत्थलकुदवा निवासी मो सगीर अंसारी, रांची हिंदपीढ़ी निवासी कैफ अली, गिरिडीह निवासी शरद कुमार और डोमचांच निवासी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। कोलेबिरा थाना प्रभारी ने बताया कि चारो आरोपियो को कांड संख्या 44/25 में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो के पास से बरामद मोबाईल फोन से गुमला के वि...