बलिया, फरवरी 19 -- बलिया, संवाददाता। अति निर्धन (जीरो पॉवर्टी) परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विशेष अभियान संचालित कर रहा है। इसके तहत सर्वे में जिले के 21 हजार 921 परिवार अति निर्धन चिन्हित किए गए हैं। सत्यापन के बाद नौ हजार 955 परिवार पहले से स्वयं सहायता समूह से जुड़े हैं। जबकि 11 हजार 123 परिवारों को चरणबद्ध तरीके से समूह से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इन परिवारों को समूह से जोड़े जाने के बाद एनआरएलएम इन्हें वित्तीय ऋण सुविधा, कौशल एवं उद्यमिता प्रशिक्षण तथा आजीविका के अन्य संसाधन उपलब्ध करायेगा ताकि यह स्वरोजगार कर अपनी आमदनी बढ़ा सकें। इन परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जायेगा। एनआरएलएम...