चतरा, जून 12 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आजीविका महिला ग्राम संगठन ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निराकरण कराने की मांग की है। मंत्री को सौंपे ज्ञापन मे संगठन के अध्यक्ष चंचला देवी, सचिव राखी देवी व कोषाध्यक्ष कांति देवी ने कहा है कि टंडवा आजीविका महिला संगठन तथा स्वागत आजीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़कर महिलाए स्वावलंबी बन रही है। जिसका संचालन बंद पड़े जर्जर भवन मे किया जा रहा है। जिसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बार बार खाली करने की चेतावनी दी जा रही है। कहा है कि उक्त भवन अस्पताल परिसर में स्थित है जबकि स्वास्थ विभाग के कई कमरे खाली पड़े है। महिलाओं ने मंत्री से कमरा उपलब्घ .कराने की मांग की है। इधर टंडवा मुखिया ने आवासों के लिए बालू उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.