कोडरमा, दिसम्बर 7 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी 29 नवम्बर से अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताली कर्मियों ने उच्च प्रबंधन पर उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लगातार नौ दिनों से आंदोलनरत रहने के बावजूद अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल से जमीनी स्तर पर चल रहे विकास कार्यों पर व्यापक असर पड़ रहा है, जिससे आम जनता प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि प्रबंधन की निष्क्रियता न केवल कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी है, बल्कि जनता के हितों की भी उपेक्षा है। संघ ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगे पूर्ण नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.