मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- कांटी। साहित्य भवन कांटी में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण सिंह चंद्र, सेवानिवृत्त डीडीओ परशुराम सिंह आदि ने कहा कि ब्रजनंदन शर्मा आजीवन शिक्षक हित के लिए आवाज उठाते रहे। स्वराजलाल ठाकुर, रामेश्वर महतो, डॉ. दिनेश कुमार, श्रीकांत राय, संतोष कुमार सिंह आदि ने शोक जताया है। सकरा : सकरा में शिक्षक समाज की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। सकरा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश प्रसाद ठाकुर ने कहा कि ब्रजनंदन शर्मा शिक्षकों के मसीहा थे। निधन पर सकरा शिक्षक संघ के सचिव मो. शोएब, अशोक कुमार, मृत्युंजय कुमार, डीएन कुमार, मनोज पासवान, रत्नेश ठाकुर, साधना कुमारी, मो. नईम, कृष्ण कुमार दास, दिलीप ठाकुर, श्वेत कमल, ब्रह्मर्षि नेता सह पंसस आशुतोष ठाकुर ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...