लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ। लखनऊ बंगीय नागरिक समाज की ओर से 23 जनवरी को पराक्रम दिवस का आयोजन एमजी मार्ग स्थित सुभाष उपवन में किया जाएगा। समाज के मुख्य संयोजक पीके दत्ता ने बताया कि इस अवसर पर आजाद हिंद फौज से जुड़े लखनऊ के तीन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें स्व. टीपी दत्ता, स्व. एसके बर्धन और स्व. सीएस मिश्र का परिवार शामिल है। इनके अलावा समाज सेवा, खेल और मीडिया में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 10 प्रमुख विभूतियों सहित 12 अन्य को भी सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...