उत्तरकाशी, मार्च 27 -- नगर पालिका बाड़ाहाट और जिला प्रशासन के उपेक्षित रवैये के चलते शहर के बीच में स्थित आजाद मैदान दिन प्रतिदिन अपना स्वरूप खोता नजर आ रहा है। खेल, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक गतिविधयों का मुख्य केन्द्र इस मैदान का इस्तेमाल जहां पार्किंग के तौर पर किया जा रहा है। वहीं अब इस मैदान में पालिका इन दिनों स्मार्ट शौचालय का निर्माण करवा रही है। जिस पर खेल प्रेमियों एवं स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी व्यक्त कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। जिला मुख्यालय में नगर के मध्य स्थित आजाद मैदान का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है। हर साल पौराणिक माघ मेला (बाड़ाहाट का थौलू) एवं रामलीला आयोजन के साथ ही यह मैदान कभी खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। इस मैदान में क्रिकेट, फुटबाल समेत तमाम खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हुई हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.