प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित तीन दिनी मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत्र ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मोती लाल उद्यान इकाई के प्रभारी सुरेश कुमार यादव को ओवरऑल चैंपियन घोषित करते हुए ट्रॉफी और 21 हजार रुपये प्रदान किए गए। द्वितीय स्थान पर शिव कुमार मौर्या को शील्ड व 11 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर आकांक्षा पाल को शील्ड व 5100 रुपये प्रदान किए गए। परिणाम में सहयोग देने वाले वैज्ञानिकों व पूर्व उद्यान विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी को मेहनत, धैर्य और रचनात्मकता का प्रतीक बताया। प्रदर्शनी को भविष्य में पांच दिवसीय करने तथा बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता...