प्रयागराज, फरवरी 22 -- युवा कार्यकम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 'मेरा युवा भारत' अभियान के अंतर्गत रामपुर के 40 विद्यार्थियों का समूह रविवार को इलाहाबाद संग्रहालय पहुंचा। संग्रहालय की ओर से डॉ. सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को कई गैलरी में प्रदर्शित कलाकृतियों, उसके सांस्कृतिक महत्व और इतिहास निर्माण में योगदान के विषय में जानकारी दी। भ्रमण के दौरान सबसे पहले विद्यार्थियों के समूह ने आजाद गैलरी देखी। जिसमें प्रदर्शित पिस्तौल को देखकर रोमांचित हो उठे। इस पर अमर शहीद की शहादत गाथा डॉ. कुमार ने उन्हें सुनाई। विद्यार्थियों के बीच दो हजार वर्ष प्राचीन पेट के ऑपरेशन का मृण मॉडल, डेढ़ लाख वर्ष पुराने जंगली भैंसे का सर व सेंगोल की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र रही। डॉ. कुमार ने संवाद करते हुए कहा कि अतीत से सबक लेकर वर्तमान संभालना देश की एकता व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.