जमशेदपुर, अगस्त 15 -- जमशेदपुर। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मनीफीट आगमी बस्ती में भाकपा (माले) कोल्हान प्रमंडल की ओर से "आजादी के 79 साल और देश की समस्याएं" विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने की। स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से देश गुलामी से मुक्त हुआ, अब जरूरी है कि आज की चुनौतियों का समाधान सामूहिक प्रयासों से किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...