मधुबनी, फरवरी 8 -- मधुबनी । इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है कि पुल-पुलिये व सड़क के नाम पर अरबों रुपये खर्च किये जाने के बावजूद आज आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में मधवापुर प्रखंड की बिशनपुर पंचायत स्थित दो जिलों को जोड़ने वाले धौंस नदी के मार्ग में लोग खुद से बनाए गए चचरी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां के लोग पुल के लिए तरस रहे हैं। मधवापुर प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ ही किलोमीटर दूर बिशनपुर पंचायत के मुसहरी टोल स्थित अधवारा समूह के धौंस नदी पर आरसीसी पुल बनाने की मांग करते-करते लोग थक चुके हैं, लेकिन यहां नक्कारखाने में तूती की आवाज बन गयी है। पक्की पुल नहीं बनने से दोनों जिले के आसपास के क्षेत्र के लाखों ग्रामीण चचरी पुल के सहारे आवागमन करने को विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.