बगहा, नवम्बर 11 -- बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सोमवार को भीतिहरवा आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तीन साल पहले यहीं से बिहार बदलाव के अभियान की शुरुआत की थी। जिसका एक चरण आज पूरा होने पर वापस आए हैं।उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने इसी जगह से देश की आजादी का नया सूत्र दिया था। नया आंदोलन खड़ा किया था। इसी तरह यहां से शुरू हुआ जन सुराज अभियान भी 14 तारीख को नया इतिहास रचेगा।प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार के इतिहास में इस बार सबसे ज़्यादा वोटिंग हुई है। हमलोग इसे बदलाव के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। हमें उम्मीद है कि बिहार के लोगों ने ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए वोट दिया है। ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.