पटना, सितम्बर 18 -- राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद एक बार फिर कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा अगले सप्ताह पटना में लगेगा। आजादी के बाद बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक होगी। सदाकत आश्रम में 24 सितंबर को बैठक होगी। इसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा सभी वरीय नेता शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना में हो रही बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महागठबंधन में सीट बंटवारा पर चर्चा के बीच यह बैठक हो रही है। इससे पार्टी को बातचीत के दौरान मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी। 2023 में तेलंगाना चुनाव से पहले भी पार्टी ने हैदराबाद में कार्यसमिति की विस्तावित बैठक की थी। इससे वहां माहौल बना। इसका लाभ पार्टी को मिला। बिहार में विस्तावित बैठक के जरिए कांग्रेस अपना दमख...