एटा, सितम्बर 7 -- एटा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर रविवार को एटा पहुंचे। जहां उन्होंने महाराजा लख्खी शाह बंजारा की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण करने के उपरांत एटा लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए सपा, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजादी के बाद सबसे पहले तो कांग्रेस ने वोट चोरी कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को हरवाया। एबीवीपी छात्रों को 'गुंडा कहने के अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। देश में कानून का राज है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। जिसने भी कानून तोड़ा है वह जेल गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सपा और कांग्रेस भाजपा की 'बी टीम बन गई हैं। अगर एबीवीपी भाजपा का छात्र संगठन है। आज छात्र संगठन के ...