औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बुधवार को औरंगाबाद में जन्म उत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाई गई। औरंगाबाद जिला मुख्यालय के बाईपास स्थित वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीर कुंवर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया। औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, औरंगाबाद के एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक सतीश कुमार सिंह सहित सभी लोगों ने मूर्ति व तस्वीर पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी। वह चाहते तो अंग्रेजों से मिल सकते थे लेकिन 80 साल की उम्र होने के बावजूद उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ा। उनके पराक्रम की जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए। आज स्वतंत्र भारत में रह रहे लोग उनके योगदानों को या...