मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- आजादी के जश्न के लिए 139 स्वयं सहायता समूह की 1390 महिलाएं करीब 7 लाख तिरंगा तैयार करेंगी। इन समूह को शासन स्तर से करीब 1.40 करोड रुपये का भुगतान होगा। आजादी के जश्न के साथ उक्त समूह की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी। शासन स्तर से जनपद में 7 लाख भवनों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। तिरंगा तैयार करने पर उक्त समूह की महिलाए आत्मनिर्भर बनेंगी। जनपद में करीब 139 स्वयं सहायता समूह को सात लाख तिरंगा झंडा बनाने का कार्य दिया गया है। प्रत्येक तिरंगा झंडा तैयार करने पर शासन स्तर से 20 रुपए की धनराशि मिलेगी। स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैयार किए जाने वाले तिरंगा झंडा जनपद की 487 ग्राम प्रधानों को दिए जाएंगे। इसके बाद संबंधित ग्राम प्रधान के द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.