जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- आजादनगर के रोड नंबर 20 में मो. अरमान अली (21) की चापड़ मारकर हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह कपाली का निवासी है। उससे पूछताछ की जा रही है। अरमान पर चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिसके बाद से उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। अरमान कपाली के चांदनी चौक का रहने वाला था और हैदराबाद से घर लौटा था। वह अलकबीर पॉलिटेक्निक का पूर्व छात्र था। 27 मार्च को वह रमजान की शब-ए-कद्र की रात इबादत के लिए घर से बाहर निकला था। उसने घरवालों से कहा था कि वह सहरी से पहले लौट आएगा। इस दौरान कुछ युवकों ने चापड़ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल अरमान को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.