जमशेदपुर, फरवरी 13 -- आजादनगर के मुर्दा मैदान में बुधवार रात 9.30 बजे चाकूबाजी में तीन युवक घाायल हो गए। उनका इलाज मानगो के दया अस्तपाल में चल रहा है। घायलों में अफान, अरशलान और फरहान को चोट लगी है। हमलावरों के नाम आमिर, जैद आदि शामिल हैं। तीन महीने पहले ही उनके बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर करीब 30 की संख्या में युवक आए और मुर्दा मैदान के पास बैठे अफान सहित अन्य पर हमला कर दिया। उसके बाद इस इलाके में भगदड़ मच गई। आमिर हाथ में चाकू लिए हुए था। इसके अलावा अन्य दूसरे हथियारों से लैस थे। आमिर को आजादनगर के कुछ दबंगों द्वारा प्रश्रय दिया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार मौके पर और दया अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.