जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- आजादनगर में अरमान की हत्या के मुख्य आरोपियों को अबतक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इनमें एक आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरूलिया रोड नंबर-20 में 21 वर्षीय अरमान की हत्या की गई थी। उसे 27 मार्च को चाकू मारा गया था। उसने रांची के रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वह कपाली चांदनी चौक का रहने वाला था और हैदराबाद में काम करता था। वह अल-कबीर पॉलिटेक्निक का पूर्व छात्र था और हाल ही में घर लौटा था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। घटना वाली रात अरमान शब-ए-कद्र की इबादत करने घर से निकला था। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। अबतक 9 से 10 लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। मृतक के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने का...