बुलंदशहर, जनवरी 31 -- नगर के खुर्जा रोड स्थित आज़ाद पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन वासिक आज़ाद और प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने किया। इस दौरान छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्रों ने सांस्कृ़तिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य ने बताया की व्यक्तित्व के आधार पर हारिस हसन को मिस्टर फेयरवेल और कनक त्यागी को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन वासिक आज़ाद ने छात्रों को जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। छात्रों ने भी कॉलेजों के दिनों को ताजा करते हुए अपने विचार र...