बोकारो, सितम्बर 9 -- चास प्रतिनिधि। चास के तलगड़िया मोड़ में सोमवार को आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सुदेश महतो धनबाद जाने के क्रम में वहां पर कुछ देर के लिए रूके थे। यहां पर आजसू पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। यहां से वे सीधे धनबाद के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। इस दौरान बोकारो जिला कमेटी ने पार्टी प्रमुख को बोकारो जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर आयोजन पर चर्चा किया। स्वागत में आजसू के वरीय नेता अश्विनी महतो, राजेश महतो,संतोष महतो,अनिल झा , बबलू महतो, अर्जुन महतो,बीरेन्द्र हरि , मिथिलेश महतो,सुसेन राजवार ,ज्योति महतो,नवीन महतो,नवीन सिंह,देव,राजेश,दिनेश महतो सहित अन्य शामिल रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.