रांची, फरवरी 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में मंगलवार को बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, क्षेत्रीय प्रभारी लक्ष्मण महतो एवं आजसू पार्टी कार्यकर्ता ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। सुदेश कुमार महतो ने पुण्यस्मरण करते हुए कहा है कि कर्पूरी ठाकुर दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके सादा जीवन, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण उन्हें जननायक भी कहा जाता है। भारत सरकार ने उन्...