रांची, जून 29 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल पुरुलिया के तुलिन निवासी आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता 51 वर्षीय विनय गोस्वामी का रविवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे आजसू पार्टी के ब्लॉक सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वे मानभूम उन्नयन सोसाइटी के बोर्ड सदस्य और भूमि संरक्षण को लेकर सक्रिय रूप से काम कर रहे माठ बचाओ कमेटी के भी अहम सदस्य थे। वे समाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जानकारी के मुताबिक वे पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, अजय महतो, गणेश महतो, राजेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.