रांची, जुलाई 28 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने संगठन विस्तार करते हुए वरिष्ठ नेता प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव और संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव-सह-प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसके साथ ही युवा आजसू तथा छात्र आजसू के कई पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा एवं चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया गया है। मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव बनाया गया है। सुदेश महतो ने आशा व्यक्त की, कि नयी नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और नए पदाधिकारी पार्टी को नई दिशा में ले जाने में अपना प्रगतिशील नेतृत्व प्रदान करेंगे। युवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.