रांची, नवम्बर 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। डोमनडीह निवासी और आजसू पार्टी मीडिया प्रभारी नंद किशोर महतो के पिता 90 वर्षीय विजय नंदन महतो का बुधवार को घर पर निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सिल्ली नदी स्थित डोमनडीह घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां काफी संख्या में आजसू कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बड़े पुत्र राजकिशोर महतो ने मुखाग्नि दी। आजसू प्रमुख सुदेश महतो समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...