पलामू, जनवरी 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आजसू छात्र संघ ने बुधवचार को शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन के तहत लंबित छात्रवृति भुगतान अविलंब भुगतान करने की मांग को लेकर समाहरणालय के समक्ष जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। शहर के अंबेडकर पार्क से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया कि छात्रवृति छात्रों का संवैधानिक अधिकार है। कोई कृपा या अनुदान नहीं। समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण हजारों छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र शिक्षा छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। इसका नेतृत्व आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बाबलू महतो, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋतुराज सहदेव, प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.