रांची, सितम्बर 11 -- रांची। विशेष संवाददाता आजसू के पूर्व विधायक लंबोदर महतो के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। गढ़वा के उपेंद्र कुमार ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक ने कई स्रोतों से अत्यधिक संपत्ति अर्जित की है। लंबोदर महतो पर अपने रिश्तेदार के कार्यों में भी निवेश करने का आरोप लगाया गया है। याचिका में झारखंड सरकार, पुलिस महानिदेशक, एसीबी और आयकर विभाग को प्रतिवादी बनाया गया है। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि लंबोदर महतो के रिश्तेदार राजेश कुमार ने रांची के एदलहातू में तीन करोड़ से अधिक का मकान बनाया है। इससे पूर्व कई अंचलों में अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित रहते हुए और अपने ससुर लंबोदर महतो और उनकी पत्नी के साथ मिलकर 100 करोड़ से अधिक संपत्ति अर्जित क...