पाकुड़, जनवरी 11 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के संगठन को मज़बूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को पार्टी के मांडू विधायक तिवारी महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष जोनाथन टुडू द्वारा आलोक जॉय पॉल को आजसू पार्टी, पाकुड़ जिला समिति का जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं मोफिज आलम को जिला सचिव तथा महेशपुर प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल व्याप्त है। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस निर्णय का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि आलोक जॉय पॉल के नेतृत्व में आजसू पार्टी जिले में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। अपने विचार व्यक्त करते हुए आलोक जॉय पॉल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य है की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.