गढ़वा, अप्रैल 9 -- गढ़वा। आजसू पार्टी जिला कमेटी का विस्तार केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए स्वागत समारोह का कार्यक्रम जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त अवसर पर नवनियुक्त जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से जिले में जिला प्रधान सचिव का पद खाली था। अब गढ़वा जिला को एक नए जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह के रूप में मिले हैं। हम आशा और उम्मीद करते हैं कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी अपने जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए संगठन को गढ़वा जिले में मजबूत और धारदार बनाएंगे। नवनियुक्त जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी ने ...