पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी की मेदिनीनगर सदर प्रखंड कमेटी की बैठक में कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जमुने गांव में हुई बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू व संचालन जिला संगठन सचिव शिव शंकर प्रसाद ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पलामू जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय समिति सदस्य संजू सिंह उपस्थित होकर सदस्यों का मार्गदर्शन किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का विस्तार गांव गांव तक करना है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के विचारों एवं पार्टी के नीति सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाते हुए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ लड़ने का संकल्प लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नवरंग चंद्रवंशी को मेदिनीनगर सदर का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष रामाशीष भुइयां, कोषाध्...