धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद। आजसू की केंद्रीय कमेटी के आदेशानुसार वार्ड नंबर-32 कमेटी का रविवार को पुनर्गठन किया गया। मटकुरिया में आयोजित बैठक में वार्ड प्रभारी जिला सचिव रणवीर प्रताप रवानी, केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो, केंद्रीय सदस्य अजीत पटेल, नगर अध्यक्ष जीतू पासवान व विनय यादव की देखरेख में कमेटी का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष अजय कुमार महतो, सचिव रोहित पासवान, उपाध्यक्ष विजय महतो, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, उपाध्यक्ष आनंद महतो, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रवानी, कोषाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सहसचिव राहुल महतो, कार्यकारी मेंबर सदस्य अजय कुमार, महेश चौहान, अमित महतो, महेंद्र रवानी, अनिल यादव, प्रमोद कुमार, बिनोद कुमार राय, लकी कुमार, रोहित साव, बबलू पासवान, विक्की रवानी बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...