रांची, जनवरी 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के डाक बंगला में गुरुवार को आजसू बुद्धिजीवी मंच सह प्रखंड कमेटी की बैठक जिला बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शहजाद आलम की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रांची निर्मला बीरेंद्र भगत उपस्थित थी। बैठक में अनगड़ा प्रखंड में पंचायत स्तर तक बुद्धिजीवी मंच का विस्तार करने और आजसू पार्टी के नीति सिद्धांत को जनता तक पहुंचाने के लिए विमर्श किया गया। इस दौरान शहजाद आलम ने सतेंद्र कुमार को बुद्धिजीवी मंच का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। 19 फरवरी को मिलन समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने किया। बैठक में केंद्रीय सदस्य बीरेंद्र सिंह भोगता, जिला प्रवक्ता रोशनलाल मुंडा, जिला सह सचिव राजेश पाहन, चिंटू मिश्र, पारस महतो और राजू महतो मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...