जमशेदपुर, मार्च 27 -- जमशेदपुर। ट्रैफिक पुलिस ने जमशेदपुर में 5 चेकिंग प्वाइंट बंद कर दिया। आजसू के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने यह दावा किया कि उपयुक्त अनन्य मित्तल को ज्ञापन सौंपने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इससे लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि ट्रैफिक पुलिस द्वारा हर 500 मी की दूरी पर चेकिंग प्वाइंट लगाने से लोगों में आक्रोश था। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ऑटो और बड़े वाहनों की प्रशासन को जांच करानी चाहिए। वहीं, जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्र थाना क्षेत्र और हाईवे की सड़क किनारे बड़े वाहनों की पार्किंग रोकने की कार्रवाई जल्द शुरू करनी चाहिए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.