हजारीबाग, नवम्बर 19 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड में आजसु पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज साहा के आवास में बुधवार को आजसु पार्टी का बड़कागांव प्रखण्ड एवं केरेडारी कमेटी का एक संयुक्त बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज साहा एवं संचालन प्रखण्ड सचिव मोहन कुमार ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसु पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो उपस्थित हुए। बैठक में आजसू पार्टी के मजबुती पर विशेष चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष महतो ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार बड़कागांव विधान सभा में आजसू पार्टी मजबूत थी। उसी को हमे बरकरार रखना है। आगे उन्होंने कहा कि आप सभी के मेहनत से बड़कागांव विधानसभा में रोशनलाल चौधरी को विधायक बने है। इसलिए आपको अपने गांव पंचायत में विकास के लिए हमेशा तत्पर रहना पड़ेगा। बैठक में मुख्य रूप से के...