रांची, जून 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी अपने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने की तैयारी में जोर-शोर से जुटी है। इसी सिलसिले में पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गुरुवार को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर भी उपस्थित थे। महतो ने समारोह स्थल पर मंच, बैठने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और दूर-दराज, विशेषकर संताल परगना से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाए जा रहे स्थापना दिवस समारोह में राज्य के सभी जिलों से कार्यकर्ता भाग लेंगे। आयोजन को भव्य बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.